दोस्त की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में 11 वर्षीय लड़की का उसके पिता के दोस्त ने यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने वारदात को लड़की के घर में ही अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की शुक्रवार को अपने छोटे भाई के साथ थी तभी उसके पिता के साथ राजमिस्त्री का काम करने वाला आरोपी घर आया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर एक पड़ोसी मदद के लिए वहां आया लेकिन आरोपी मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

First Published on: November 8, 2020 12:34 PM
Exit mobile version