दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे RSS प्रमुख भागवत

कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को कोलकाता पहुंचे। वे पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि वे RSS कार्यालय में पदाधिकारियों से मिलेंगे। महामारी के कारण वह किसी अन्य स्थान पर नहीं जाएंगे। हमारे संगठन से संबंधित मुद्दों और महामारी के दौरान किए गए कल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

First Published on: September 23, 2020 11:00 AM
Exit mobile version