SGPC ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां गायब होने पर कई कर्मचारियों को किया बर्खास्त


SGPC के प्रमुख गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि बर्खास्त कर्मचारियों में लेखाकार जुझर सिंह, कनिष्ठ सचिव गुरबचन सिंह, क्लर्क बाज सिंह और सहायक दलबीर सिंह शामिल हैं।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
राज्य Updated On :

अमृतसर। शीर्ष गुरुद्वारा निकाय SGPC ने 2013 से 2015 के बीच पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की कई प्रतियां गायब होने के खुलासे के बाद बृहस्पतिवार को अपने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया और मुख्य सचिव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति SGPC) ने तीन दिन पहले हुए खुलासे के बाद अकाल तख्त के निर्देश पर कठोर कार्रवाई की। सोमवार को खुलासा हुआ था कि गुरु ग्रंथ साहिब की 328 प्रतियां गायब हो गई थीं।

SGPC ने अपने कार्यकारी निकाय की बैठक के बाद यह कार्रवाई की।

SGPC के प्रमुख गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि बर्खास्त कर्मचारियों में लेखाकार जुझर सिंह, कनिष्ठ सचिव गुरबचन सिंह, क्लर्क बाज सिंह और सहायक दलबीर सिंह शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ एक मामला भी दर्ज कराया जाएगा और एसजीपीसी के मुख्य सचिव रूप सिंह का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है।

अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने 24 अगस्त को कहा था कि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों की बिक्री के रिकार्ड की जांच पड़ताल से पता चला कि 2013 से 2015 के बीच कुल 328 प्रतियां गायब हैं।