सर्विस रिवाल्वर से एसआई ने खुद को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस के 26 वर्षीय उपनिरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सोमवार तड़के कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ऋतुराज के तौर पर हुई है। वह पश्चिम विहार (पश्चिम) थाने में तैनात थे, जो दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले में आता है।

बाहरी दिल्ली के डीसीपी ए कोआन ने बताया, सुबह करीब सवा पांच बजे रनहोला थाने में एक कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि उसके भाई ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि उपनिरीक्षक ने आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा।

First Published on: November 2, 2020 4:37 PM
Exit mobile version