दिल्ली दंगे की जांच कर रही एसआईटी के अधिकारी का तबादला

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का शुक्रवार को विधिक प्रकोष्ठ में तबादला कर दिया गया। दिल्ली पुलिस में एक बड़े फेरबदल के तहत यह कदम उठाया गया। अधिकारयों के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव को न्यायिक प्रकोष्ठ में उपायुक्त पुलिस (डीसीपी) पद पर तबादला किया गया है। इससे पहले वह विधिक प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

फरवरी में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 53 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे। देव के साथ, पुलिस उपायुक्त (अपराध) राम गोपाल नाइक को डीसीपी यातायात के पद पर तबादला किया गया है। उपराज्यपाल द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक मोनिका भारद्वाज, पुलिस उपायुक्त (उत्तर) को डीसीपी (अपराध) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा, कई अन्य पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

First Published on: August 29, 2020 12:15 PM
Exit mobile version