पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति में 6 लड़कियां हुईं घायल

ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगदड़ जैसी स्थिति में छह लड़कियों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  ओडिशा । ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगदड़ जैसी स्थिति में छह लड़कियों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मयूरभंज जिले में रासगोविंदपुर इलाके के हृदानंद उच्च विद्यालय के लड़के और लड़कियों का 70 सदस्यीय समूह क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान पुरी में पिकनिक मनाने आया है। ये लड़कियां उसी समूह का हिस्सा थीं। अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी दिन में समुद्र तट पर घूमने गए और घर लौटने की तैयारी करने से पहले शाम को पुरी मंदिर गए थे।

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे मंदिर जाने के लिए 22 सीढ़ियां (बाईसी पहाचा) चढ़ते समय लड़कियां भगदड़ जैसी स्थिति में फंस गईं और बेहोश हो गईं। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ थी।
घायल लड़कियों को  स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार करने वाले चिकित्सक ने कहा कि छात्राओं की हालत स्थिर है।
First Published on: December 27, 2022 10:04 PM
Exit mobile version