
चेन्नई। जाने माने अभिनेता रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। पार्टी बनाने की घोषणा करके रजनीकांत ने इस संबंध में वर्षों से लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया है।
रजनीकांत ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2021 विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। तमिलनाडु में अगले वर्ष अप्रैल-मई के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका दल ‘‘जनता के भारी सहयोग से चुनाव जीतेगा।’’
रजनीकांत में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘‘ आने वाले विधानसभा चुनाव में ,यकीनन आध्यात्मिक राजनीति का उद्भव होगा। एक चमत्कार होगा।’’
ஜனவரியில் கட்சித் துவக்கம்,
டிசம்பர் 31ல் தேதி அறிவிப்பு. #மாத்துவோம்_எல்லாத்தையும்_மாத்துவோம்#இப்போ_இல்லேன்னா_எப்பவும்_இல்ல 🤘🏻 pic.twitter.com/9tqdnIJEml— Rajinikanth (@rajinikanth) December 3, 2020
उन्होंने कहा कि इस संबंध में घोषणा 31दिसंबर को की जाएगी।