 
	
                                        इरोड। जिले के कदम्बुर वन क्षेत्र में हाथी ने 48 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कुंद्री गांव की नगरथीनम नामक महिला ‘सत्यमंगलम टाइगर रिज़र्व’ के वन क्षेत्र में लकड़ियां एकत्रित करने गई थी।
उन्होंने बताया कि महिला के शाम तक घर ना लौटने पर उसका पति और कुछ गांव वाले जंगल में उसे ढूंढने गए, तो उन्हें महिला का शव बरामद हुआ। उस पर चोटों के निशान थे। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
उन्होंने तुरंत वन अधिकारियों को इसकी जानकरी दी, जिन्होंने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके पहले भी तमिलनाडु में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें मानव पर हाथियों ने हमला कर उन्हें मार डाला है।

 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
											








 
				 
				 
				 
				 
				 
				 
				