गोवा विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसत का निधन, सावंत ने जताया शोक

भाषा भाषा
दक्षिण भारत Updated On :

पणजी। गोवा विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 74 वर्षीय सिरसत लंबे समय से बीमार थे और गत शनिवार को उन्हें मापुसा कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीएम प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसत जी के निधन से दुखी हूं। शिक्षा एवं सार्वजनिक जीवन में उनका बड़ा योगदान है जिसे हमेशा याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

उनका रविवार शाम को अस्पताल में निधन हो गया। सिरसत महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से तीन बार विधायक रहे। वह वर्ष 1990 से 1991 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।



Related