क्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से आ रहा बीफ आपकी गाय माता का नहीं है ?: सिद्धरमैया


सिद्धरमैया ने पूछा, ‘‘गोमांस का आयात भी बंद करें। वे कहते हैं कि विदेशों से आ रहे गोमांस को खाया जा सकता है। क्या विदेशों की गाय ‘गौ माता’ नहीं होती ? क्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से आ रहा बीफ आपकी गाय माता का नहीं है ?’’


भाषा भाषा
दक्षिण भारत Updated On :
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धरमैया


बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने रविवार को पूरे देश में गोकशी और गोमांस (बीफ) के आयात और निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

कर्नाटक में भाजपा सरकार हाल में ही गोकशी पर प्रतिबंध वाला अध्यादेश लाई है। भाजपा सरकार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि इस तरह के कानूनों का राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर समझे बिना ही वह भावानत्मक मुद्दा उठा रही है।

संवाददाताओं से यहां बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मैं पूरे भारत में मवेशियों को मारे जाने पर प्रतिबंध की मांग करता हूं। केरल, गोवा और पूर्वोत्तर को क्यों छोड़ दिया जाए ?’’ उन्होंने गोमांस के आयात और निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।

सिद्धरमैया ने पूछा, ‘‘गोमांस का आयात भी बंद करें। वे कहते हैं कि विदेशों से आ रहे गोमांस को खाया जा सकता है। क्या विदेशों की गाय ‘गौ माता’ नहीं होती ? क्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से आ रहा बीफ आपकी गाय माता का नहीं है ?’’

वहीं कांग्रेस नेता ने चमड़े के आयात को भी रोकने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने नए कृषि कानूनों के बारे में कहा कि पार्टी सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी और ‘जेल भरो’ आंदोलन चलाएगी।



Related