बेंगलुरु। बेंगलुरु में अवैध कोकीन व्यापार के नाइजीरियाई सरगना को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे ‘चीफ’ कहा जाता था। पकड़ा गया सरगना ‘चीफ’ कोकीन की तस्करी करता था। पुलिस को उम्मीद है कि इसके पकड़े जाने के बाद कई मामलों का खुलासा हो सकता है।
बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा, ‘‘सीसीबी ने बेंगलुरु में कोकीन आपूर्ति के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। उसे ‘चीफ’ कहा जाता है। उनका असली नाम चिडीबेरे एम्ब्रोस है।” सभी नाइजीरियाई ड्रग तस्कर उससे कोकीन खरीदने के लिए उसके संपर्क में थे।
अधिकारी ने कहा, नशीली दवाओं की तस्करी के सभी पिछले मामलों में, हमने पाया कि सभी नाइजीरियाई दवा तस्करों ने ‘चीफ’ नाम के एक व्यक्ति से कोकीन खरीदी है। विस्तृत जांच के बाद इस ‘चीफ’ को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने बंगलुरू में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और कन्नड़ फिल्म अभिनेत्रियों और राजनेताओं के बच्चों सहित कई हाई प्रोफाइल लोगों को गिरफ्तार किया है जो ड्रग लेते थे और नशीली दवाओं वाली पार्टियों में शामिल होते थे।