तमिलनाडु : लीक से हटकर है मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट

तमिलनाडु में राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया। वह रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई में सीएम पद की शपथ ग्रहण किए। इस संबंध में एक सूची सामने आई है, जिसमें उन व्यक्तियों के नाम शामिल है, जो मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

सेंगोट्टैयन

AIADMK के सबसे वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले सेंगोट्टैयन 8 बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी और सरकार दोनों में अहम ज़िम्मेदारियां निभाईं। जयललिता सरकार और बाद में EPS सरकार में मंत्री रहे। 2006 में वे विधानसभा में डिप्टी लीडर की भूमिका में भी रहे, जबकि 2017-18 के दौरान हाउस लीडर के तौर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती थी। गोबीचेट्टीपलयम सीट से लगातार मजबूत जनाधार रखने वाले सेंगोट्टैयन को AIADMK से निष्कासित किए जाने के बाद उन्होंने TVK जॉइन किया और वहां से जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया।

एन आनंद

TVK के जनरल सेक्रेटरी एन आनंद को विजय का बेहद करीबी माना जाता है। वे पिछले करीब 15 सालों से विजय मक्कल इयक्कम से जुड़े हुए हैं और संगठन के शुरुआती चेहरों में शामिल रहे हैं। पुडुचेरी से विधायक रह चुके आनंद सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण जमीनी स्तर पर मजबूत पहचान रखते हैं। टी नगर इलाके में उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है और उन्होंने वहां से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक ताकत साबित की।

आधव अर्जुन

आधव अर्जुन को विजय के सबसे करीबी नेताओं में गिना जाता है। वे ऑल बास्केटबॉल फेडरेशन के प्रेसिडेंट भी हैं और खेल जगत में भी प्रभावशाली पहचान रखते हैं। राजनीति में उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए DMK के चर्चित नेता कार्तिक मोहन को विल्लीवक्कम सीट से हराया। युवा और आक्रामक चेहरे के तौर पर उनकी पहचान तेजी से उभरी है।

CTR निर्मल कुमार

TVK के डिजिटल और सोशल मीडिया इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में CTR निर्मल कुमार की अहम भूमिका मानी जाती है। उन्होंने पहले AIADMK और BJP के लिए भी सोशल मीडिया रणनीति पर काम किया है, जिससे उन्हें तमिलनाडु की डिजिटल राजनीति की गहरी समझ मिली। विजय के समर्थन में डिजिटल वालंटियर्स की बड़ी फौज खड़ी करने और सोशल मीडिया नैरेटिव को TVK की तरफ मोड़ने का श्रेय काफी हद तक उन्हें दिया जाता है।

राज मोहन अरुमुगम

TVK के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी राज मोहन अरुमुगम युवा और Gen Z वोटर्स के बीच बेहद लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं। वे मशहूर यूट्यूब चैनल Put Chutney से जुड़े रहे हैं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर पहचान बना चुके हैं। एग्मोर सीट से जीत दर्ज करने वाले राज मोहन ने सोशल मीडिया और इंटरनेट संस्कृति को राजनीति से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।

वेंकटरमण

ऑडिटर वेंकटरमण के नाम से मशहूर वेंकटरमण विजय के बेहद भरोसेमंद लोगों में गिने जाते हैं। वे लंबे समय से विजय के फैन क्लब और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और चुनावी खर्च व वित्तीय रणनीति संभालने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। मायलापुर सीट से उन्होंने DMK के मजबूत नेता डी वेलु और बीजेपी की तमिलिसाई सौंदरराजन जैसे बड़े चेहरों को हराकर अपनी राजनीतिक ताकत साबित की।

अरुण राज

TVK के जनरल सेक्रेटरी अरुण राज एक रिटायर्ड IRS अधिकारी हैं, जिन्हें उनकी ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के लिए जाना जाता है। वे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में अधिकारी के तौर पर कार्य कर चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के कारण पार्टी में उनकी खास भूमिका मानी जाती है। अरुण राज ने मद्रास मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर की पढ़ाई की थी, जिसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस का रास्ता चुना। उन्होंने 2025 में TVK जॉइन किया और तिरुचेंगोड सीट से जीत दर्ज कर राजनीति में मजबूत एंट्री की।

मुस्तफा

मदुरै सेंट्रल सीट से जीत दर्ज करने वाले मुस्तफा विजय मक्कल इयक्कम के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं। वे लंबे समय तक टीवी चैनलों की डिबेट्स में TVK का पक्ष मजबूती से रखते नजर आते थे और मेनस्ट्रीम मीडिया में पार्टी की आवाज बने रहे। राजनीतिक बहसों में उनकी आक्रामक और स्पष्ट शैली ने उन्हें पार्टी के भरोसेमंद प्रवक्ताओं में शामिल कर दिया। लगातार पार्टी के लिए काम करने का इनाम उन्हें चुनावी टिकट और जीत के रूप में मिला।

एस कीर्तना

सिवाकासी सीट से जीत दर्ज करने वाली एस कीर्तना TVK की सबसे युवा विधायक हैं। महज 29 साल की उम्र में उन्होंने राजनीति में बड़ी पहचान बनाई। एक आम युवती की तरह साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली कीर्तना पहले पॉलिटिकल कंसल्टेंट के तौर पर काम करती थीं। राजनीति में आने का सपना रखने वाली कीर्तना को विजय की पार्टी ने मौका दिया और उन्होंने पहली ही बार में जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। युवा और नए दौर की राजनीति का चेहरा बनकर वे तेजी से उभरी हैं।

टीके प्रभु

कारैकुडी सीट से जीत दर्ज करने वाले टीके प्रभु को लोग “प्रभु सर” के नाम से जानते हैं।उन्होंने चुनाव में NTK प्रमुख Seeman को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और सरल छवि के कारण प्रभु तेजी से लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। प्रभु पेशे से डॉक्टर है।

First Published on: May 10, 2026 10:41 AM
Exit mobile version