विस चुनाव: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नामांकन किया दाखिल

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

कन्नूर। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को धर्मधाम विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।

विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को यहां मतदान होगा।

विजयन, कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दस्तावेज की दो प्रतियां लेकर पूर्वाह्न 11 बजे कन्नूर में कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे। मार्क्सवादी नेता ने मुंह पर मास्क, हाथ में दस्ताने पहन रखे थे। उनके साथ माकपा के कन्नूर के जिला सचिव एमवी जयरंजन के अलावा पार्टी के कई नेता भी नजर आए।

बता दें कि विजयन दूसरी बार धर्मधाम से चुनाव लड़ रहे हैं।

First Published on: March 15, 2021 12:51 PM
Exit mobile version