कर्नाटक में कब शपथ ग्रहण करेंगे डीके शिवकुमार ?

कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने सत्ता की कुर्सी में फेरबदल करते हुए अब राज्य के मुखिया की जिम्मेदारी पार्टी के सीनियर नेता डीके शिवकुमार को सौंपी है। वह राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर 3 जून को शपथ लेंगे। इससे पहले पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पिछले तीन सालों से कर्नाटक में तीन सालों से सत्ता की कुर्सी को लेकर जबरदस्त खींचतान देखने को मिल रही थी। शनिवार शाम को शिवकुमार विधायक दल के नेता के तौर पर चुने जाएंगे। इससे पहले शनिवार शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इनमें शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुनने की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी।

बैठक में AIC के महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल होंगे। बैठक में सीएलपी सबसे पहले सिद्धारमैया की सेवाओं की सराहना करेगा। इसके बाद औपचारिक रूप से शिवकुमार को नया नेता चुन लिया जाएगा। सरकारी सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के ग्लास हाउस में आयोजित किया जाएगा। उम्मीद है कि इस समारोह में कांग्रेस के सीनियर नेता, मंत्रिमंडल के सहयोगी, पार्टी कार्यकर्ता औऱ पूरे कर्नाटक से आए समर्थक शामिल होंगे।

शिवकुमार के चुनाव को लेकर पार्टी ने सोच समझकर ही कदम रखे। 64 साल के शिवकुमार की घोषणा सिद्धारमैया के दिल्ली कांग्रेस आलाकमान के साथ विचार विमर्श के बाद मुख्यमंत्री पद से हटने के दूसरे दिन हुई। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से नेतृत्व को लेकर तैयार की गई व्यवस्था को लागू करने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी ने डीके का नाम आगे बढ़ाया था। उनके रिश्ते काफी सौहार्दपूर्ण रहे हैं। दो साल पहले लोकसभा चुनाव के दौरान वायनाड में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे थे।

डीके शिवकुमार के साथ अन्य पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद पार्टी मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला करेगी। पार्टी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा करेगी।

First Published on: May 30, 2026 5:49 PM
Exit mobile version