भाजपा ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, ‘‘अदालत ने दूध का दूध और पानी का पानी कर कांग्रेस के मुंह पर करारा जोरदार मारा है। कांग्रेस की हमेशा भ्रामक तथ्यों के जरिये अदालत और जनता का समय खराब करने की फितरत रही है।’’


भाषा भाषा
उत्तराखंड Updated On :

देहरादून। भाजपा ने राज्य में 2017 विधानसभा चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली पराजित कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा दायर पांच याचिकाओं को खारिज करने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है।

भाजपा ने अदालत का समय बर्बाद करने और लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस से माफी मांगने को भी कहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, ‘‘अदालत ने दूध का दूध और पानी का पानी कर कांग्रेस के मुंह पर करारा जोरदार मारा है। कांग्रेस की हमेशा भ्रामक तथ्यों के जरिये अदालत और जनता का समय खराब करने की फितरत रही है।’’

उन्होंने कहा कि देश भर में चुनाव हारने के बाद ईवीएम पर संदेह कर शोर मचाने वाली वाली कांग्रेस को जनता को गुमराह करने और बेवजह अदालत का समय खराब करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा दायर उन पांचों याचिकाओं को खारिज कर दिया था जिनमें 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों में ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाया गया था।

पिछले विधानसभा चुनावों में पराजित कांग्रेस उम्मीदवारों नवप्रभात, विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, अंबरीश कुमार और गोदावरी थापली ने ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणामों को चुनौती दी थी।



Related