पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट, आज शाम लेंगे CM पद की शपथ


उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ये मुलाकात की है।


बबली कुमारी बबली कुमारी
उत्तराखंड Updated On :

देहरादून ।उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ये मुलाकात की है।

धामी ने ट्वीट कर तीरथ सिंह और त्रिवेंद्र सिंह से मुलाकात की जानकारी दी है। सबसे पहले वो तीरथ सिंह रावत से मिले। पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, “आज उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री तीरथ सिंह रावत  जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त कर कृतार्थ हुआ”


इसके बाद वो त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले। धामी ने कहा, “उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री तीरथ सिंह रावत जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु मुलाकात की।”

धामी शाम को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। वह रावत की जगह लेंगे जिन्होंने चार महीने से भी कम के अपने कार्यकाल के बाद प्रदेश में संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था।



Related