BORDER DISPUTE : तृणमूल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा की निगरानी में असम-मिजोरम सीमा संघर्ष जैसी घटनाएं लोकतंत्र की मौत का आमंत्रण

तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने संघर्ष में मारे गए पुलिसकर्मियों और 60 अन्य लोगों के घायल होने की घटना पर आश्चर्य जताते हुए सत्ताधारी पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संघर्ष में मारे गए पुलिसकर्मियों और 60 अन्य लोगों के घायल होने की घटना पर आश्चर्य जताते हुए सत्ताधारी पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं।

बनर्जी ने कहा कि जनता पार्टी (भाजपा) की निगरानी में लगातार इस प्रकार की घटनाओं ने भारत में लोकतंत्र की मौत को आमंत्रित किया है। इसी के साथ ही उन्होेंने इस संघर्ष में मारे गए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो जाने से राज्य की “संवैधानिक सीमा” की सुरक्षा कर रहे असम पुलिस के कम से कम पांच जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए।

तृणमूल के राष्ट्रीय सचिव ने ट्वीट किया, ‘‘मैं असम-मिजोरम सीमा पर हुई निर्मम हिंसा का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भाजपा की निगरानी में लगातार इस प्रकार की घटनाओं ने भारत में लोकतंत्र की मौत को आमंत्रित किया है।’’

First Published on: July 27, 2021 12:37 PM
Exit mobile version