कोलकाता के रेलवे कार्यालय में आग लगने पर गोयल ने जताया दुख, कहा- घटना की जांच हो

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता में पूर्वी रेलवे के कार्यालय में आग की घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता में पूर्वी रेलवे के कार्यालय की एक इमारत में लगी भीषण आग की घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

कोलकाता में स्ट्रेंड रोड स्थित बहुमंजिला न्यू कोयलाघाट इमारत में सोमवार शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है और अब शीतलन का काम जारी है।

गोयल ने सोमवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ कोलकाता में पूर्वी रेलवे स्ट्रेंड रोड कार्यालय में लगी आग की घटना में मारे गए दमकल विभाग के चार कर्मियों, दो रेलवे कर्मियों और पुलिस के एक एएसआई सहित नौ लोगों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

गोयल ने कहा कि, ‘‘आगजनी की इस दुखद घटना के दौरान रेलवे राज्य सरकार को हर संभव मदद मुहैया कराएगा। आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।’’

First Published on: March 9, 2021 10:46 AM
Exit mobile version