जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद अस्पताल से गायब हुई महिला

भाषा भाषा
राज्य Updated On :

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में जावहर के एक सरकारी अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के कुछ दिन बाद 32 वर्षीय एक महिला अस्पताल से लापता हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पतंगशाह कॉटेज अस्पताल की है।

जावहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, दहानु के महालक्ष्मी की रहने वाली महिला ने छह अक्टूबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद वह 10 अक्टूबर रात 10 बजे के आसपास लापता हो गई। महिला के परिवार के सदस्यों ने गुमशुदगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।