
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा के चुनावों में पार्टी की तरफ से राज्य में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। लखनऊ स्थिति पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “ये हमारी पहली प्रतिज्ञा थी कि महिलाएं उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से भागीदार होंगी।”
इस ऐलान के बाद यूपी कांग्रेस के ट्वीटर हैडल से एक ट्वीट किया जिसमें लिखा गया कि “महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को राजनीति में 40% हिस्सेदारी देने का वचन निभायेंगे”। “महिलाएं बनेंगी राजनीति में भागीदार, कांग्रेस दिलाने जा रही है महिलाओं को उनका अधिकार” और “40KiShakti” नए हैशटैग जारी किए गए। इसके बाद राज्य कांग्रेस दफ्तर में भी “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” के पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए।
महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को राजनीति में 40% हिस्सेदारी देने का वचन निभायेंगे।
महिलाएं बनेंगी राजनीति में भागीदार, कांग्रेस दिलाने जा रही है महिलाओं को उनका अधिकार। #लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ#40KiShakti pic.twitter.com/SY401iNzsr
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 19, 2021
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गाँधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफ़ी सक्रिय रही हैं। लखीमपुर खीरी में किसानों की रौंदने के मामले में उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे की गिरफ़्तारी के लिए के लिए एक तरह से आंदोलन किया और हाल ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी क्षेत्र में एक बड़ी सभा करके यह संदेश देने की प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया और मुख्य विपक्षी पार्टी ‘बीजेपी’ पर जमकर हमला बोला था।