गाजीपुर। जिले में आज कोरोना संक्रमित 19 नये मरीज मिले हैं। इसमें एक ही गांव के 14 लोग संक्रमित पाये गये। जिले के नसीरपुर सुरवत गांव के 14 लोगों के रिपोर्ट पाॅजिटिव मिलने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। यह जानकारी जिला के एसीएमओ उमेश कुमार ने दी।
मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों को जिला प्रशासन पृथकवास में रखेगी। आज जो मरीज मिले हैं उनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
बता दें कि जिले में कोरोना के 122 मामले जरूर हो गये हैं, लेकिन इनमें से 66 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं। जिले में रविवार शाम तक 56 एक्टिव केस है। जिनका इलाज चल रहा है।
Related
-
ज्ञानवापी मस्जिद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले पर सुनवाई
-
भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
-
अखिलेश यादव ने कहा- ‘डिप्टी CM कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश’
-
गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में होली मनाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, शोभायात्राओं में होंगे शामिल
-
यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
-
क्या है रामभद्राचार्य पर 420 वाला मामला?
-
मिशन-27 से पहले रणनीतियों को धार देने में जुटी बसपा
-
आशुतोष ब्रह्मचारी बोले- ‘सबूत के साथ अविमुक्तेश्वरानंद साबित करें कि मैं अपराधी हूं’
