मुजफ्फरनगर में 50 साल की महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घर लौटते वक्त 50 वर्षीय महिला से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घर लौटते वक्त 50 वर्षीय महिला से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। जिस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई।

इस घटना को लेकर पीड़िता की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जब अपराध को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था तो उसी वक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया। जिसके चलते आरोपी बड़ी आसानी से पुलिस के चंगुल में फंस गया।

फिलहाल आरोपी परवेज पुलिस की गिरफ्त में हैं और प्रशासन का कहना है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

First Published on: September 14, 2021 2:20 PM
Exit mobile version