कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली 7 लेडी कांस्टेबल की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुईं भर्ती


ये महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि के तीन चेकिंग बूथों पर तैनात थीं। अचानक उनके अस्वस्थ हो जाने से हड़कंप मच गया। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। यह सभी सामान्य लक्षण हैं।


naagrik news naagrik news
उत्तर प्रदेश Updated On :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राम जन्मभूमि पर चेंकिंग पॉइंट पर तैनात सात महिला कांस्टेबल की हालत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। इन सभी को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। बेचैनी और बेहोशी जैसे लक्षणों के बाद उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।

ये महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि के तीन चेकिंग बूथों पर तैनात थीं। अचानक उनके अस्वस्थ हो जाने से हड़कंप मच गया। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। यह सभी सामान्य लक्षण हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद इस तरह की मुश्किलें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी का ब्लड प्रेशर सामान्य है और उनकी हालत भी ठीक है।

कोरोना वायरस ने देश-विदेश के सभी लोगों पर अपना प्रभाव डाला है, लेकिन को-वैक्सीन आने के बाद लोगों के मन में राहत तो जरुर हुआ है। बता दें कि, प्रदेश में शुक्रवार को 84109 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया। इस तरह अब तक प्रदेश में पहले चरण में 713530 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 11 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फिर से टीकारण का सत्र चलेगा। इसके बाद 18 और 19 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 124423 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें 68488 स्वास्थ्यकर्मी और 36395 फ्रंटलाइन वर्कर थे। इनमें से 84109 लाभार्थियों को 1177 सत्र में टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का लगभग 67.60 प्रतिशत है। कुल 84109 लाभार्थियों में 47714 स्वास्थ्यकर्मी और 36395 फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया।

इसपर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। इसके बाद 15 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मॉपअप राउंड होगा। उन्होंने बताया कि जिन सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्हें मॉपअप राउंड के बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा।



Related