
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले में यहां एक ब्लॉक के पूर्व प्रमुख के काफिले पर पांच दिसंबर को हुई कथित गोलीबारी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘‘कुछ लोगों ने हाजी युनूस के काफिले पर हमला किया था जिसमें पांच लोग घायल हुए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।’’
उन्होंने बताया कि इस मामले में युनूस की शिकायत पर 10 ज्ञात और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को शूटर लखन की संलिप्तता के बारे में पता चला और उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।