यूपी में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला

अखिलेश यादव आज रायबरेली में राहुल की यात्रा में शामिल नहीं होंगे। दीगर है कि सोमवार को भी सूत्रों ने जानकारी दी थी कि अगर कांग्रेस ने 17 सीटों के प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं किया तो वह राहुल की यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) के परचम तले साथ आए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूटता हुआ नजर आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव आज रायबरेली में राहुल की यात्रा में शामिल नहीं होंगे। दीगर है कि सोमवार को भी सूत्रों ने जानकारी दी थी कि अगर कांग्रेस ने 17 सीटों के प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं किया तो वह राहुल की यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के प्रस्ताव पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। दरअसल  उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस को अपने इशारों पर नचाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व अब सपा की चाल को समझ गयी है, वह देखो और इंतजार करो के रणनीति पर चल रही है।

First Published on: February 20, 2024 11:04 AM
Exit mobile version