अखिलेश का चुनावी दाव, सरकार बनने पर देगी सस्‍ती दरों पर बिजली

जनता को लुभाने के लिए उन्होंने केजरीवाल की तर्ज पर प्रदेश में बिजली कम करने का दावा किया है।

लखनऊ। सपा अध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी दाव चलते हुए नया पासा फेका है। जनता को लुभाने के लिए उन्होंने केजरीवाल की तर्ज पर प्रदेश में बिजली कम करने का दावा किया है।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर खेती, घरेलू इस्तेमाल और उद्योगों के लिए सस्‍ती दरों पर बिजली दी जाएगी।

सपा प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘सपा सरकार में एटा व अन्य जिलों में प्रस्तावित बिजली के कारखाने अगर बन गये होते तो आज उत्तर प्रदेश के लोगों को देश की सबसे महंगी बिजली नहीं खरीदनी पड़ती।’

गौरतलब है कि चुनावी समय नजदीक आते ही सारी पार्टियां जीतने के लिए हर पेंतरा अपना रही हैं। जिस कड़ी में अखिलेश ने भी जनता को लुभाने के लिए नया दाव चला है।

First Published on: December 24, 2021 3:31 PM
Exit mobile version