अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस (6 दिसंबर, 1992) की बरसी से पहले भगवान भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अलावा पीएसी और अर्ध सैनिक बालों के जवानों को तैनात किया गया है। 6 दिसंबर के दिन ड्रोन और सीसीटीवी कैमरो से नजर रखी जाएगी।
मथुरा एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर को लेकर हमारी तैयारियां पूरी है, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। जिसमें स्थानीय पुलिस, बाहर जनपद से प्राप्त पुलिस बल, पीएससी आरएएफ सभी का डेवलपमेंट किया गया है, सभी महत्वपूर्ण स्थान पर फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है जो महत्वपूर्ण बिंदु है, आने जाने के रास्ते हैं जनपद की सीमाएं हो या जो होटल, सराय, ढाबे, स्टेशन, बस अड्डे इन सब पर सघन चेकिंग की जा रही है, वाहनों को भी चैक किया जा रहा है। रेंडम चेकिंग की जा रही है। हमारी एलआईओ की टीम सादे वस्त्र में लगी हुई है, सोशल मीडिया पर भी हम लोग निगरानी रख रहे हैं, किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, श्री कृष्ण जन्म स्थान और शाही ईदगाह के आसपास के क्षेत्र से किया गया है रूट डायवर्ट, जो आज 06 दिसम्वर 2025 के अवसर पर यातायात व्यवस्था बदलाव किया गया है। गोकुल रेस्टोरेन्ट से मसानी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनो को प्रतिबंधित किया जाएगा, यह वाहन एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। मसानी चौराहा से डीग गेट चौकी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनो को प्रतिबंधित किया जाएगा। यह वाहन गोकुल रेस्टोरेन्ट के पास से एनएच-19 होकर अपने गनतव्य को जाएंगे।
वहीं, भूतेश्वर चौराहा से केजेएस की ओर आने वाले समस्त वाहनों को प्रतिबंधित करते हुए कृष्णानगर, गोवर्धन चौराहा तथा बस अड्डा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भरतपुरगेट से डीगगेट की ओर आने वाले सभी वाहनो को प्रतिबंधित किया जाएगा, यह वाहन होलीगेट, चौक बाजार, भैसवहोरा स्टेट बैक होकर अपने गनतव्य को जाएंगे।
इसके अलावा अमरनाथ कट से केजेएस की ओर आने वाले सभी वाहनो को भूतेश्वर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पोतराकुण्ड मोड एनएच-19 से केजेएस की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे यह वाहन एनएच-19 होकर अपने गनतव्य को जा सकेंगे। यादव चौराहा से केजेएस की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, यह वाहन कल्याण करोति होकर अपने गनतव्य को जा सकेंगे।
वहीं, रूपम सिनेमा तिराहे से केजेएस की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। गौवर्धन चौराहा से भूतेश्वर चौराहे से मथुरा शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन टाउनशित तिराहे से अपने अपने गन्तव्य को जायेंगे।
वहीं मण्डी चौराहे से भारी / कॉमर्शियल वाहन कृष्णानगर बिजलीघर की ओर प्रतिबंधित किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य वाहनो को भी प्रतिबंधित किया जाएगा। ये वाहन टाउनशिप तिराहे होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे। हाइवे कट से कोई भी भारी वाहन धौली प्याऊ की ओर नहीं आयेगा, ये वाहन टाउनशिप तिराहे से अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
वहीं, रोडवेज बसें गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, यह बसें मागगोदाम वाले रास्ते आवागमन करेंगी। हाईवे कट से रोडवेज की बडी बसें जो धौली प्याऊ की ओर आती हैं , पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी , ये बसें मालगोदाम होकर अपने गन्तब्य तक जायेंगी।
लक्ष्मीनगर से मथुरा शहर की ओर भारी/कॉमर्शियलय , ट्रैक्टर ट्राली आदि प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे । यह वाहन गोकुल वैराज , टाउनशिप होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। मछली फाटक से स्टेट बैंक की ओर टेम्पो / ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे तथा आवश्यकता पडने पर चार पहिया वाहन भी प्रतिबंधित किये जायेंगे। बी0एस0ए0 तिराहा से भूतेश्वर तिराहा की ओर आवश्यकतानुसार सभी प्रकार के वाहन प्रतबन्धित किये जायेंगे।
