अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, नई लगवाने के आदेश

बलिया। जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा पचदौरा ग्राम में अराजक तत्वों बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

भीमपुरा थाना के प्रभारी शिव मिलन ने बताया कि थाना क्षेत्र के लोहटा पचदौरा ग्राम में सोमवार रात डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने गिरा दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह खंडित प्रतिमा देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस उपाधीक्षक के पी सिंह ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात हैं और हालात नियंत्रण में है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि उसी स्थान पर आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

First Published on: December 15, 2020 12:29 PM
Exit mobile version