बलिया हत्याकांड: भाजपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, मिला कारण बताओ नोटिस

सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात की थी। इसमें उन्होंने बलिया की घटना को लेकर दिए भाजपा विधायक के बयान पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने यूपी अध्यक्ष से कहा था कि वे विधायक सिंह को बता दें कि घटना की जांच से दूर रहें। वरना पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Ritesh Mishra Ritesh Mishra
उत्तर प्रदेश Updated On :

लखनऊ/ बलिया। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की मुश्किलें काम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पहले पार्टी हाई कमान से कड़ी फटकार के बाद अब विधायक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। विधायक जिले के दुर्जनपुर में हुए हत्याकांड के आरोपी के पक्ष में खुलकर सामने आए थे।

अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह को पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह को रविवार को नोटिस जारी कर उनसे एक सप्‍तााह में जवाब मांगा गया है।

पार्टी हाई कमान ने विधायक को हिदायत दी है कि वह बेवजह बयानबाजी न करें और कानून को अपना काम करने दें। सुरेंद्र सिंह रेवती कांड में आरोपी के पक्ष में घटना के दिन से ही सक्रिय हैं । सुरेंद्र सिंह ने थाना परिसर में पहुंचकर आरोपी पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया।

Related