कार की चपेट में आने से दंपति की मौत, बहू घायल

बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक दंपति की मौत हो गई तथा उनकी बहू घायल हो गई।

बलिया (उप्र)। बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक दंपति की मौत हो गई तथा उनकी बहू घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मनियर क्षेत्र के सिकन्दरपुर-मनियर मार्ग पर स्थित भरतपुरा गांव में पश्चिम पठखौली के पास बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे अशोक राजभर (60) अपनी पत्नी सुमित्रा देवी (55) के साथ सड़क किनारे घर के सामने बैठकर बातचीत कर रहे थे। पास में ही उनकी बहू रामुनी देवी भी बैठी थी।

उन्होंने बताया कि इसी बीच सिकंदरपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने तीनों को रौंद दिया। अशोक और उनकी पत्नी सुमित्रा की मौत हो गयी, जबकि बहू घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अशोक के पुत्र प्रभु की शिकायत पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

First Published on: July 2, 2020 12:33 PM
Exit mobile version