रेत पर उकेरी राम मंदिर की आकृति

रेत पर शानदार कृतियां उकेरने वाले बलिया के सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए रेत पर मंदिर की आकृति उकेरी है।

बलिया। रेत पर शानदार कृतियां उकेरने वाले बलिया के सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए रेत पर मंदिर की आकृति उकेरी है।

बलिया जिले के राजा का गांव खरौनी के रहने वाले रूपेश ने कहा कि तकरीबन 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर भावनाएं प्रदर्शन करने के लिए रेत पर राम मंदिर की आकृति तैयार की है।

सैंड आर्टिस्ट रूपेश ने पिछले दिनों वैश्विक महामारी कोविड—19 के दौरान अपने घर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद के जन्मदिन पर उनकी आकृति तैयार कर वाहवाही बटोरी थी। सूद ने ट्वीट कर रूपेश से मुलाकात का वायदा किया था।

First Published on: August 5, 2020 3:21 PM
Exit mobile version