उत्तर प्रदेश : किशोरी का यौन शोषण करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया जिले के दुबहर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक किशोरी का तकरीबन छह महीने तक यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बलिया। बलिया जिले के दुबहर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक किशोरी का तकरीबन छह महीने तक यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज शिकायत के हवाले से मंगलवार को बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का उसके पड़ोसी राकेश कुमार तुरहा (22) ने कथित रूप से शादी का झांसा देकर पिछले तकरीबन छह महीने तक यौन शोषण किया। इसके बाद राकेश ने शादी से इंकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की शिकायत पर दुबहर थाने में राकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

First Published on: December 7, 2021 4:07 PM
Exit mobile version