भाजपा नेता के घर हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायक “गोलू” को लगी गोली, केस दर्ज


भाजपा नेता भानु प्रकाश दुबे के लड़के के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा कार्यक्रम पेश कर रहे थे और इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की जा रही थी। तभी अचानक गोलू राजा की बांह गोली लग गई और वे मंच पर गिर पड़े।


Ritesh Mishra Ritesh Mishra
उत्तर प्रदेश Updated On :

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत महकलपुर गांव में सोमवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे भाजपा नेता के यहां कार्यक्रम में आए भोजपुरी गायक गोलू राजा गोली लगने से घायल हो गए। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी जिसके चलते ये घटना हुई। गोली गायक के हाथ में लगी है और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। गोली हाथ में लगने के बाद पेट में चली गई है।

बलिया एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र ग्राम महाकलपुर के रहने वाले भानू दुबे के बच्चे का जन्मदिन था। उसमें बिहार के भोजपुर निवासी गोलू राजा रात में भोजपुरी गाना गा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे उन्हें गोली लग गई। वो इलाज के लिए बक्सर चले गए हैं। डॉक्टर से बात की गई है। उनकी हालत ठीक है। समुचित इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।

घटना के बाद गोलू को मऊ ले जाया गया था। वहां इलाज से सहयोगी संतुष्ट नहीं हुए तो उन्हें बक्सर लेकर चले गए। जिले में लगातार दूसरे दिन हर्ष फायरिंग में गोली लगने की बात सामने आई है। वहीं, एसडीएम सदर राजेश यादव ने बताया कि उनके यहां न तो ऐसे किसी कार्यक्रम की जानकारी दी गई और न ही परमिशन ली गई थी।

बताया जाता है कि भाजपा नेता भानु प्रकाश दुबे के लड़के के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा कार्यक्रम पेश कर रहे थे और इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की जा रही थी। तभी अचानक गोलू राजा की बांह गोली लग गई और वे मंच पर गिर पड़े।

इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गोलू के सहयोगी सत्यजीत सरकार ने बताया कि महकलपुर में युवा भाजपा नेता के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लगी है। गोलू के भांजे व साथी सत्यजीत ने बताया कि गोली अभी शरीर में ही है।



Related