योगी सरकार का बड़ा फैसला, मास्क न पहनने पर अब 500 रुपये लगेगा जुर्माना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अनावश्यक आवागमन को रोकने तथा मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर सार्वजनिक स्थान पर कोई बगैर मास्क लगाए मिले तो उस पर जुर्माना राशि में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

लखनऊ। प्रदेश में अनलॉक-2 के दौरान लोगों द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर लापरवाही बरतने और नियमों का पालन नहीं करने के कारण संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे बेहद गम्भीरता से लिया है। इसके बाद अब सरकार जुर्माना राशि में इजाफा करने जा रही है, जिसकी अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अनावश्यक आवागमन को रोकने तथा मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर सार्वजनिक स्थान पर कोई बगैर मास्क लगाए मिले तो उस पर जुर्माना राशि में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। 

राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब पहली बार में ही नियमों के उल्लंघन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद जितनी बार व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है, प्रत्येक बार 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। अभी तक पहली बार में 100 रुपये का जुर्माना वसूला जाता है। इस सम्बन्ध में दो-तीन दिन में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा। इसके बाद राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब पहली बार में ही नियमों के उल्लंघन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद जितनी बार व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है, प्रत्येक बार 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा नियमों को हल्के में लेने और उसका पालन नहीं करने के कारण ऐसा किया जा रहा है। अभी तक पहली बार में 100 रुपये का जुर्माना वसूला जाता है। इस सम्बन्ध में दो-तीन दिन में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

विदित हो कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क, रूमाल या मुंह ढके बाहर निकलने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। अभी तक पहली बार नियमों का उल्लंघन करने पर 100 रुपये, दूसरी बार में भी 100 रुपये और तीसरी बार के साथ हर बार उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का नियम है। लेकिन, लोगों की लापरवाही देखते हुए अब सरकार ने सख्ती करने का फैसला किाय है।

First Published on: July 7, 2020 7:21 PM
Exit mobile version