भाजपा ने विधान परिषद की रिक्त सीट के लिए दो उम्मीदवार घोषित किये

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त दो सीटों पर 11 अगस्त को होने वाले उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त दो सीटों पर 11 अगस्त को होने वाले उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए प्रत्याशी गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष हैं, जबकि निर्मला पासवान काशी क्षेत्र की भाजपा की उपाध्यक्ष हैं।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रिक्त हुई दो सीट पर उपचुनाव के लिए 25 जुलाई से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 11 अगस्त को मतदान होगा। जिन सीट पर उपचुनाव होना है वह समाजवादी पार्टी के अहमद हसन के निधन और भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह के त्यागपत्र देने से रिक्त हुई हैं।

अहमद हसन के निधन व जयवीर सिंह का इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी सीट।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रिक्त हुई दो सीट पर उपचुनाव के लिए 25 जुलाई से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 11 अगस्त को मतदान होगा। जिन सीट पर उपचुनाव होना है वह समाजवादी पार्टी के अहमद हसन के निधन और भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह के त्यागपत्र देने से रिक्त हुई हैं।

आपको बता दे की उत्तर -प्रदेश में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के पास विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष पद पाने के लायक भी सीट नहीं बची हैं । दोनों रिक्त सीटों के बाद समाजवादी पार्टी में कोई सियासी हलचल नहीं देखने को मिल रही हैं ।

First Published on: July 31, 2022 8:12 AM
Exit mobile version