कोरोना पॉजिटिव पाए गए बीजेपी विधायक पंकज सिंह

naagrik news naagrik news
उत्तर प्रदेश Updated On :

नोएडा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। विधायक सिंह ने हाल में उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है।

सिंह ने ट्वीट किया, कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपनी जांच करायी और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आये हैं, वे खुद आइसोलेशन में चले जाएं और अपनी जांच करवाएं।



Related