यूपी में कोरोना काल में BJP का बड़ा वर्चुअल प्रचार अभियान

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में एक साथ लाखों लोगों को तकनीक के सहारे रैलियों में इकट्ठा कर संवाद करने का रिकार्ड बनाने की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी के संगठनात्मक स्तर पर 6 क्षेत्र हैं। पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में एक साथ लाखों लोगों को तकनीक के सहारे रैलियों में इकट्ठा कर संवाद करने का रिकार्ड बनाने की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी के संगठनात्मक स्तर पर 6 क्षेत्र हैं। पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर। पहले इन सभी क्षेत्रों में 6 रैलियों की तैयारी थी, अब लेकिन बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 3 वर्चुअल रैलियों पर मुहर लगी है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामत्री संगठन सुनील बंसल ने पदाधिकारियों के साथ रैलियों का खाका तैयार किया है। इसके तहत पश्चिम और ब्रज की एक रैली पश्चिम क्षेत्र में होगी, जबकि अवध और कानपुर की मध्य क्षेत्र में रैली होगी। काशी और गोरखपुर क्षेत्र की जनता के साथ पूर्वी क्षेत्र की रैली होगी।

पश्चिम क्षेत्र की रैली को 21 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। 21 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वर्चुअल रैली के बाद 24 जून को गोरखपुर और काशी क्षेत्र यानी पूर्वांचल की वर्चुअल रैली को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे। वहीं 27 जून को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अवध और कानपुर क्षेत्र यानी मध्य क्षेत्र की वर्चुअल सभा के जरिए लोगों को संबोधित करेंगी।

First Published on: June 18, 2020 1:19 PM
Exit mobile version