BJP-RSS के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर चार के खिलाफ केस

बलिया। यूपी के बलिया जिले में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ वाट्सऐप पर आपत्तिजनक फोटो और कमेंट पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी सौरव राय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नगर प्रचारक अजय पांडेय की शिकायत पर रविवार रात सुशील श्रीवास्तव तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में आरोप लगाया गया है कि वाट्सऐप ग्रुप में रविवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो तथा टिप्पणी पोस्ट की गई है। राय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

First Published on: February 1, 2021 1:10 PM
Exit mobile version