अवैध कब्जे के मामले में सांसद अफजाल की पत्नी पर केस दर्ज

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की पत्‍नी के खिलाफ राजधानी की हजरतगंज कोतवाली में दस्‍तावेजों में धोखाधड़ी कर एक जमीन पर कब्‍जा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्‍त (सेंट्रल) सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि प्रभारी लेखपाल सुरजन लाल की तहरीर पर अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी और अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मामला लखनऊ के जियामऊ में 1.309 हेक्‍टेयर निष्‍क्रांत संपत्ति (ऐसी संपत्ति जिसका स्‍वामी उसे छोड़कर विदेश चला गया हो) पर भवन निर्माण से जुड़ा है। यह संपत्ति राजस्‍व परिषद के अभिलेख में दर्ज है।

First Published on: October 30, 2020 2:23 PM
Exit mobile version