गाजियाबाद में खुले नाले में गिरने से बच्चे की मौत

मुरादनगर में 15 फुट गहरे नाले में गिरने से पांच वर्षीय एक बच्चे की कथित तौर पर मौत हो गयी।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में 15 फुट गहरे नाले में गिरने से पांच वर्षीय एक बच्चे की कथित तौर पर मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस विभाग ने मुरादनगर की नगर पालिका को नोटिस भेजकर नाला नहीं भरने पर नगर निकाय को दोषी ठहराया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश पटेल ने कहा कि रविवार को बच्चा नाले में गिर गया और भारी गाद और अपशिष्ट पदार्थ के कारण उसकी मौत हो गई।

बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी वह नाले में गिर गया। उसके साथ खेल रहे उसके दोस्तों ने शोर मचाया और इसकी सूचना दी।

First Published on: November 30, 2021 12:14 PM
Exit mobile version