
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बावजूद चुनावी सभाएं कर रहे हैं और संकट के समय उनका गैरजिम्मेदार रवैया साफ नजर आ रहा है। कहा कि संकट के समय नेताओं को अपने आचरण से उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘खबरों के मुताबिक, उप्र के मुख्यमंत्री कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़े दे रहा है। खबरों के अनुसार, लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है।’’
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री Covid+ व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़ें दे रहा है।
खबरों के अनुसार लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है। .. 1/2 pic.twitter.com/8L9NjpKRhD
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 8, 2021
यूपी की प्रभारी प्रियंका ने कहा, ‘‘जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता भरा होना चाहिए वह खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।’’