राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेेेस अध्यक्ष अजय लल्लू और MLC दीपक सिंह गिरफ्तार

किसानों और मंहगाई के मुद्दे पर सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस के नेता विधायक निवास से राजभवन की तरफ बढ़ रहे थे जिसके बाद यूपी पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन ले गयी।

लखनऊ। किसानों के मुद्दे पर शुक्रवार को  राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेेेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और एमएलसी दीपक सिंह को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को भी उनके घर में नज़रबंद कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार किसानों और मंहगाई के मुद्दे पर सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस के नेता विधायक निवास से राजभवन की तरफ बढ़ रहे थे जिसके बाद यूपी पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन ले गयी।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा बनाए गये  तीन नये कृषि कानूनों और विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकार्ड गिरावट के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा बेतहासा बढ़ाए जा रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस देश के सभी अपने मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रही है।

First Published on: January 15, 2021 1:53 PM
Exit mobile version