लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से प्रवासी मजदूरों और कामगारों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए एक हजार बसें चलवाने की अनुमति मांगने पर योगी सरकार ने कांग्रेस से बसों व उसके चालक-परिचालक की सूची मांगी। जिस पर कांग्रेस ने पूरी सूची राज्य सरकार को सौंप दी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर जवाब दिया और योगी सरकार को गरीब-मजदूर विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक हजार बसें चलाने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर पत्र दिया गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आज हम योगी सरकार को एक हजार बसों की सूची दे रहे हैं।
बता दें कि इसके कुछ ही देर पहले प्रदेश सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से एक हजार बसों की सूची, चालक-परिचालक के नाम व विवरण के साथ मांगी थी। उन्होंने कहा कि हम सरकार को लगातार सकारात्मक सुझाव दे रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार विपत्ति में भी बेसहारा व जरूरतमंद लोगों की समस्याएं सुनने और उसके निराकरण पर पूरा ध्यान नहीं दे रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में हम लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में हम लोगों ने 60 लाख से अधिक लोगों की राशन-खाना देकर मदद की। प्रदेश से बाहर फंसे सात लाख से अधिक भाई-बहनों की मदद की। प्रदेश के 22 जिलों में हम रसोईघर चला रहे हैं। जहां पर बिन खाए-पिए आ रहे देश निर्माता मजदूर भाई-बहनों को खाना, पानी, गुड़, चना और नाश्ता बांट रहे हैं।
आराधना मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार ने मजदूरों के साथ विश्वासघात किया है। सरकार ने कहा था कि वह अपने प्रवासी मजदूरों को अन्य प्रदेशों से लाएगी लेकिन अब जब मजदूर खुद चलकर आ रहे हैं तो प्रदेश सरकार उन पर लाठीचार्ज करवा रही है। पिछले दिनों मथुरा, झांसी और यमुना नगर बॉर्डर पर मजदूरों पर बर्बर लाठीचार्ज हुआ। उन्होंने कहा कि यह लोग देश निर्माता हैं। देश के निर्माण में इनकी बड़ी भूमिका है। आप इनके साथ इस तरीके का अमानवीय व्यवहार नहीं कर सकते हैं।
पत्र 18 मई को लिखा। लेकिन ट्वीट में पहले लिख दिया कि बसों की सूची नहीं दी। ये कोई तो है मुख्यमंत्री कार्यालय में जो मुख्यमंत्री जी की फजीहत करा रहा है।
या तो वो ये दिखाना चाहता है कि सीएम कार्यालय केवल ट्विटर पर एक्टिव है। जमीन से उसका कोई जुड़ाव नहीं है। https://t.co/CuFn3Z9jLT pic.twitter.com/H9JBilLAIb— UP Congress (@INCUttarPradesh) May 18, 2020
Related
-
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
-
सहारनपुर मस्जिद विवाद में इकरा हसन हाउस अरेस्ट, घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात
-
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर एक्शन, बुलडोजर से किया ध्वस्त
-
यूपी में बारिश से बिगड़े हालात, उफान पर नदियां, मंडराया बाढ़ का खतरा
-
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज- ‘गजब मसखरे हैं महाराज आप..’
-
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
-
जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट में ED की छापेमारी, आजम खान के 10 ठिकानों पर रेड
-
समाजवादी छात्र सभा का आज लखनऊ में प्रदर्शन! योगी सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर आरोप
