कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का रचा जा रहा षड्यंत्र: अखिलेश


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सबसे दुःखी किसान हैं। इनकी समस्याओं पर ध्यान न देते हुए सरकार ने किसानों का भरोसा तोड़ा है। पूर्व सीएम ने किसान आंदोलन पर ट्वीट करते हुए कहा कि आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि क़ानून की आड़ में किसानों की ज़मीन हड़पने का जो षडयंत्र है वो हम खेती-किसानी करनेवाले अच्छे से समझते है. हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी व कृषि की सुरक्षा करनेवाली संरचना बची-बनी रहे. भाजपा अब ख़त्म!

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इससे पहले कहा कि भाजपा राज में किसान दुखी है। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। नोटबंदी और जीएसटी से किसानों के हाथ खाली है। किसान को न तो मक्का, धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और नहीं उसकी आय दुगनी हुई।

समाजवादी पार्टी ने जो मंडिया बनवाई उन्हें भी समाप्त कर दिया। किसान कहां जाए। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार संबंधी कानून धोखा है। भाजपा ने भारत की बदनामी कराई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस किसान विरोधी सरकार को हटाएंगे।



Related