कोरोना: नोएडा के जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनाया गया 20 बिस्तरों का पीकू वार्ड

नोएडा। कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बच्चों को ज्यादा प्रभावित करने की चेतावनी के मद्देनजर नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 20 बिस्तरों का पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) और 70 बिस्तरों का पृथक-वार्ड तैयार किया गया है।

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेणू अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में 30 बिस्तरों का पीडियाट्रिक आईसीयू बनाया जाना है, अभी 20 बिस्तरों का आईसीयू पूरी तरह तैयार हुआ है जबकि 10 बिस्तरों पर कार्य चल रहा है।

आईसीयू में हाईफ्लो नेजल केनुला (एचएफएनसी) की सुविधा भी रहेगी और ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या भी दोगुनी की जा रही है। डॉ अग्रवाल के मुताबिक, जिला अस्पताल में तीसरे तल पर बच्चों के लिए विशेष आईसीयू व पृथक-वार्ड बनाया गया है। हालांकि अभी तक संक्रमण से पीड़ित किसी बच्चे को भर्ती नहीं किया गया।

First Published on: June 9, 2021 8:27 AM
Exit mobile version