बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई दो हफ्ते के लिए टली

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ ने अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत सभी 32 दोषियों को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई बुधवार को दो सप्ताह के लिये टाल दी ।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से कहा कि उन्हें अपनी याचिका में कुछ खामियों को दूर करने के लिये कुछ और समय चाहिए ।

यह याचिका न्‍यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध थी । न्यायमूमर्ति ने मामले को सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने के निर्देश दिये हैं।

First Published on: January 13, 2021 3:12 PM
Exit mobile version