होटल के कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

आगरा। यूपी के आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को होटल के कमरे में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल के कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि महिला किसी व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी हुयी थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर आरोपी फरार हो गया।

थाना सिकंदरा के SI कुलदीप के अनुसार महिला एक व्यक्ति के साथ होटल में सुबह साढ़े नौ बजे आयी थी। पुलिस के अनुसार आशंका है कि महिला और व्यक्ति के बीच विवाद हुआ जिसके चलते व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, महिला की शिनाख्त हो गयी है वह सिकंदरा क्षेत्र के बाईंपुर की रहने वाली है।

 

 

First Published on: September 22, 2020 2:22 PM
Exit mobile version