मथुरा। कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर वृन्दावन के विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर एवं सप्तदेवालयों सहित सभी प्रमुख मंदिरों को 31 जुलाई तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। सभी मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा-पूजा का कार्य वहां के प्रबंधकों एवं सेवायतों की उपस्थिति में पूर्ववत जारी रहेगा, लेकिन आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। जो श्रद्धालु ठाकुरजी का दर्शन-वंदन करना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन सेवा जारी रहेगी। भक्तजन मंदिर की वेबसाइट, फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया मंचों पर ठाकुर जी के दर्शन कर सकेंगे।
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘हमने सेवायतों से सुझाव लिए कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन सभी सेवायत इस स्थिति में मंदिर को आम भक्तों के लिए न खोले जाने के पक्ष में नजर आए।’’
उन्होंने बताया कि आम दर्शनार्थियों के लिए 31 जुलाई तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। मंदिर प्रबंधन एवं सेवायतों को श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन से कोई आश्वासन न मिलने के कारण मंदिरों के पट आम श्रद्धालुओं के लिए 30 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था और अब मंदिरों को 31 जुलाई तक नहीं खोले जाने का फैसला किया गया है।
Related
-
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ‘अब्दुल कब तक सपा की दरी बिछाने का काम करेगा’
-
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सीलिंग एक्शन, स्कूल, अस्पताल, नर्सिंग होम और कॉम्प्लेक्स पर असर
-
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया बड़ा धमाका! इस सीट से लड़ने का किया ऐलान
-
यूपी के 60 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
-
वरिष्ठ गांधीवादी रामधीरज को मिला “जमनाबेन लोकसेवक सम्मान”
-
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, स्कूलों में NCERT और सरकारी किताबें अनिवार्य
-
लखनऊ के KGMU में बनीं अवैध मजारों पर होगा एक्शन, प्रशासन ने 15 दिन में हटाने का दिया अल्टीमेटम
-
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की धड़कन!
