उत्तर प्रदेश के किसानों धान की ब्रिक्री को लेकर किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के किसानों ने बिडोली और कैराना में उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा को बंद कर दिया।

मुजफ्फरनगर। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की मंडियों में दूसरे राज्यों से आए धान की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से नाराज उत्तर प्रदेश के किसानों ने बिडोली और कैराना में उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा को बंद कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस चौकी के प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि किसानों ने बिडोली सीमा पर करनाल-मेरठ राजमार्ग और कैराना में पानीपत-खटीमा राजमार्ग को बंद कर दिया। किसान हरियाणा की मंडियों में बिक्री के लिए धान ले जाने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज थे।

First Published on: October 20, 2021 3:26 PM
Exit mobile version