गुजरात काडर के पूर्व IAS अरविंद शर्मा BJP में शामिल, बन सकते हैं MLC प्रत्याशी 

मकर संक्रांति के पर्व पर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

लखनऊ। प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करके कहा, ‘‘आज पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा जी का भाजपा परिवार में स्वागत किया। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की विचारधारा से जुड़़े अरविंद कुमार शर्मा जी की कार्यक्षमता व कर्मठता से निश्चित ही पार्टी को एक नयी गति मिलेगी।’’

मकर संक्रांति के पर्व पर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यहां अटकलें लगायी जा रही हैं कि शर्मा को भाजपा विधान परिषद के चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है और चुनाव जीतने के बाद उन्हें सरकार में कोई महत्वपूर्ण पद भी दिया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है। भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

शर्मा विधान परिषद चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस कोई भी पार्टी का नेता बोलने को तैयार नहीं है।

First Published on: January 14, 2021 6:58 PM
Exit mobile version